यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
prayagraj
10:49 PM, Sep 8, 2026
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी।


Share:
प्रयागराज ।
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी खबर।
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी।
मंगलवार 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू।
अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों में होगी भर्ती,
19 व 20 नवंबर को आयोजित होगी भर्ती परीक्षा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 रहेगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अर्हता एवं पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन करें।
अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।