सांसद अभिषेक बनर्जी के बाद अब सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, घायल
kolkata
1:07 PM, May 31, 2026
शनिवार को डायमंड हार्बर से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में मारपीट की घटना अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को सेरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला कर दिया गया।


Share:
शनिवार को डायमंड हार्बर से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में मारपीट की घटना अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को सेरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला कर दिया गया। इस हमले में वो घायल हो गए और उन्हें चोट भी आई है।
लगातार दो दिनों से जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के दो सांसदों पर हमले हुए उससे देश की राजनीति गर्म हो गयी है। फिल्हाल तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और गिरफ्तार टीएमसी नेता, कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाना ज्ञापन देने पहुंचे थे । इसी दौरान तृणमूल और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तृणमूल समर्थकों के खिलाफ "चोर-चोर" के नारे लगाए, जिसके बाद माहौल और गर्म हो गया और फिर सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हो गया। जिसमें वे घायल हो गए ।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस हमले को लेकर कहा, ‘मैं अकेला आ रहा था; मेरे साथ कोई नहीं था । BJP सदस्यों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर ड्यूज बॉल से मारा. मेरे सिर से खून बह रहा है… अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है…’
हालांकि बीजेपी इसे ड्रामा बता रही है।