Bihar News : बिहार की राजनीति 8 मार्च अहम, निशांत कुमार लेंगे जेडीयू की सदस्यता
patana
7:38 PM, Mar 6, 2026
नीतीश कुमार की अगुवाई में पटना स्थित CM हाउस में जेडीयू की अहम बैठक हुई । इस बैठक में सभी नेताओं का निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चा की गयी।


Share:
नीतीश कुमार की अगुवाई में पटना स्थित CM हाउस में जेडीयू की अहम बैठक हुई । इस बैठक में सभी नेताओं का निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर चर्चा की गयी। जिस पर संजय झा ने पार्टी के सभी लोगों को आश्वस्त किया की निशांत जेडीयू में जरूर शामिल होंगे। क्योंकि जिस तरह बिहार के सीएम नितीश कुमार अचानक राज्यसभा जाने का फैसला किया और अपना नामांकन भी भर दिया है उससे न सिर्फ बिहार की राजनीति गर्म हो गयी है बल्कि पार्टी के अंदर भी कई नेताओं के भीतर कई सवाल अभी भी घर किये हुए हैं। बैठक में आए कई विधायकों को भरोसा दिलाते हुए नितीश कुमार ने कहा कि वे बिहार को नहीं भूलेंगे। वे जहां भी रहें वहां से बिहार को देखते रहेंगे। फिल्हाल संजय झा के मुताबिक 8 मार्च को निशांत कुमार पार्टी की सदस्यता लेंगे।
विज्ञापन