Bihar News : सम्राट चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में की शपथ ग्रहण
patna
10:26 PM, Apr 15, 2026
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बना है।


Share:
बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। सम्राट चौधरी ने आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बना है। उनके साथ विजेन्द्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव सहित सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिया कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं और सरकारी कार्यों में देरी की परंपरा को समाप्त करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता से सीधा संवाद सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
शपथ के बाद अपने पहले बयान में सम्राट चौधरी ने कहा कि वह तुरंत काम शुरू कर रहे हैं और बिहार की जनता को संतुष्ट करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर ही आगे काम किया जाएगा।