Chandauli News : चंदौली में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी हिरासत में
chandauli
4:23 PM, Mar 23, 2026
चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जाली नोट बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।


Share:
चंदौली । जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलीनगर थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में जाली नोट बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने मौके से 100 रुपये के 55 जाली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा 452 अर्धनिर्मित नकली नोट भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस को तलाशी के दौरान जाली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले हैं, जिससे यह साफ होता है कि गिरोह संगठित तरीके से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपा रहा था।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था और विभिन्न क्षेत्रों में जाली नोटों की सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।