Chandauli news : नहर में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबा चालक; लोगों ने बचाई जान
chandauli
9:25 PM, Nov 18, 2026
बरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए।


Share:
सत्येन्द्र यादव (संवाददाता)
बरहनी। बरहनी तिराहे पर मोड़ लेते समय एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई। हादसे में चालक जुगनू खरवार ट्रैक्टर के नीचे दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी अवधेश सिंह का ट्रैक्टर लेकर जुगनू खरवार जमानिया गए थे। वहां से नई ट्रॉली लेकर वह रामपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर कुछ महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जिन्हें हादसे से पहले चालक ने सुरक्षित नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बरहनी चौराहे पर मुड़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था और उसमें केवल गीली मिट्टी थी। ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
इसी दौरान इमिलियां गांव निवासी बबलू सिंह ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक जुगनू खरवार को बाहर निकाला। घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक को दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे मालिक ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को नहर से बाहर निकलवाया।