दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल
delhi
12:55 PM, Sep 6, 2026
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


Share:
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति ने डॉ. दिनेश शर्मा की अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।
62 वर्षीय दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा के सदस्य हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला था। वह राज्यसभा के उपसभापति भी हैं।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन में उनकी नई भूमिका होगी।