डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
bangluru
9:22 PM, Jun 3, 2026
लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन स्थित ग्लास में डी के शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


Share:
लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोक भवन स्थित ग्लास में डी के शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान डीके शिवकुमार ने एक हाथ में संविधान की कॉपी रखी थी। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और केरल के सीएम वीडी सतीशन भी मौजूद रहे।
शपथ लेने के बाद सिद्धारमैया ने जनता के सामने झुककर उनका अभिवादन किया। शिवकुमार के बाद उनके उप मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के सबसे बड़े दलित नेता जी परमेश्वर ने शपथ ली। इसके बाद शिवकुमार की टीम में शामिल बाकी मंत्रियों ने एक के बाद एक शपथ ली।
विज्ञापन