Film news : भोजपुरी संगीत में नए अंदाज की दस्तक, ‘Bhojpuriya Gen Z’ हुआ रिलीज
lakhimpur kheri
11:40 AM, Oct 7, 2026
भोजपुरी संगीत जगत में युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक नए अंदाज का म्यूजिक वीडियो भोजपुरिया जेन जी रिलीज किया गया है।


Share:
कुलदीप चौरसिया
लखीमपुर खीरी | भोजपुरी संगीत जगत में युवाओं को ध्यान में रखते हुए एक नए अंदाज का म्यूजिक वीडियो भोजपुरिया जेन जी रिलीज किया गया है। अभिषेक गजन प्रेजेंट इस प्रोजेक्ट में भोजपुरी संगीत के साथ रैप और आधुनिक युवा अंदाज का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है।
‘भोजपुरिया जेन जी’ को *रैपर हितेश्वर ने अपनी दमदार आवाज और रैप अंदाज से सजाया है। गाने के बोल अभिषेक गजन ने लिखे हैं, जबकि संगीत अनिल पाजी ने तैयार किया है। वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी चन्दन चौबे ने संभाली है।
गाने के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ कुलदीप कुमार चौरसिया संभाल रहे हैं। टीम का प्रयास भोजपुरी संगीत को नई पीढ़ी के अंदाज और आधुनिक संगीत शैली से जोड़कर दर्शकों के सामने पेश करना है।
विज्ञापन
गाने में भोजपुरी भाषा और संस्कृति के साथ जेन जी यानी नई पीढ़ी के आधुनिक सोच, अंदाज और संगीत की झलक देखने को मिलती है। रैप शैली और भोजपुरी रंग का यह प्रयोग खास तौर पर युवा दर्शकों को आकर्षित करने वाला है।
म्यूजिक वीडियो को रैपर हितेश्वर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां दर्शक इसे देख और सुन सकते हैं। रिलीज के बाद से ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है।