नहीं रहे फिल्म प्रोड्यूसर और CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
mumbai
1:23 PM, Jun 4, 2026
फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।


Share:
फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है कि पहलाज निहालानी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे । वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।पहलाज निहालानी का अंतिम संस्कार तीन बजे सांता क्रूज क्रिमेटोरियम में होगा।
पहलाज निहलानी के कैरियर की बात करें तो उन्होंने 80 के दशक में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने उस दौरान लगातार कई हिट फिल्में दी। जिनमें ‘हथकड़ी’, ‘आंधी-तूफान’ ‘इल्जाम’, ‘आग ही आग’ ‘आँखें’, ‘शोला और शबनम’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ प्रमुख फिल्में हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने कई कलाकारों को लांच किया । जिनमें अभिनेता गोविंदा के साथ सबसे ज्यादा फिल्में की।
विज्ञापन
इसके अलावा पहलाज निहलानी 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष भी रहे।