CISF कैंप में फायरिंग, चार जवानों की मौत
delhi
10:51 PM, Sep 29, 2026
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। यह घटना कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र के मशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई।


Share:
कठुआ जिले के बसोली में CISF कैंप में एक हेड कॉन्स्टेबल मामूली कहासुनी में अपने साथी जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवानों की मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। यह घटना कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र के मशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई। ये सभी जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। बताया जा रहा कि दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, इसी दौरान एक जवान ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
CISF की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मारे गए चार जवानों की पहचान- असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद, कॉन्स्टेबल संदीप कुमार और सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे कैंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।