ग्वालियर में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत
gwalior
9:34 AM, Oct 18, 2026
नवरात्र के चलते शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान चीनोर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक मंदिर के प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं को कुचलते हुए गेट से टकरा


Share:
० शीतला माता मंदिर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक का कहर, दो दर्जन से अधिक घायल
० मंडी की दीवार ढहने से मलबे में दबे लोग
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नवरात्र के चलते शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान चीनोर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक मंदिर के प्रवेश मार्ग पर श्रद्धालुओं को कुचलते हुए गेट से टकरा गया। ट्रक की चपेट में आने से रास्ते की चार दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, मंडी की दीवार ढहने से कई लोग मलबे में दब गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी हादसे में घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।