उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में भारी बवाल, पथराव के बाद छोड़े गए आँसू गैस
ujjain
11:09 AM, Sep 28, 2026
जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े । इसके साथ ही पूरी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान तैनात है।


Share:
मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में भारी बवाल हो गया । उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण होना है लेकिन इस प्रोजेक्ट के रास्ते में शाही मस्जिद का एक हिस्सा आ रहा है, जिसे गिराए जाने की योजना को लेकर जब पुलिस बल पहुंची तो पहले लोगों की भारी भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और फिर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े । इसके साथ ही पूरी इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।
फिलहाल उज्जैन के पुलिस कमिश्नर और जिला कलेक्टर से लेकर प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत करने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन