IND vs WI : शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक, भारत ने सबसे बड़ा रन चेज करके सीरीज पर किया कब्जा
delhi
11:53 PM, Sep 30, 2026
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर बखियां उधेड़ी और पहली बार उसने भारत के विरुद्ध वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर डाला।


Share:
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक के दम पर भारतीय टीम ने ऐतिहासिक रन चेज किया है। भारत ने पहली बार अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में 400+ रन चेज किया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ही एकमात्र टीम थी, जिन्होंने वनडे में 400 रनों का स्कोर चेज किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।
भारत ने इस लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने इस रन चेज को 43.3 ओवरों में पूरा किया। भारत के गेंदबाजों ने पहले निराश किया लेकिन फिर गिल ने दोहरा शतक और रोहित शर्मा ने शतक लगाकर टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई।
वेस्टइंडीज ने पहली बार बनाया 400+ स्कोर
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को कैरेबियाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर बखियां उधेड़ी और पहली बार उसने भारत के विरुद्ध वनडे में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर डाला। जॉन कैंपबेल (101), कप्तान शाई होप (104) और आमिर जांगू (114) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़े और वेस्टइंडीज ने बुधवार को सात विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इस दौरान भारतीय टीम का अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेअसर नजर आया। कैरेबियाई टीम ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 389 रन को भी पीछे छोड़ दिया, जो उसने 2019 में इंग्लैंड के विरुद्ध बनाया था।
जॉन कैंपबेल ने ठोका तूफानी शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को कैंपबेल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। क्रिस गेल के खुद को प्रशंसक बताने वाले कैंपबेल ने ‘यूनिवर्स बॉस’ की शैली में भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने केवल 65 गेंदों में शतक पूरा किया और 68 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और पांच छक्के शामिल रहे।