भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
vishakhapattanam
9:16 PM, Dec 6, 2025
प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक और रोहित शर्मा और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने विशाखापटनम में वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा


Share:
प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के बाद यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक और रोहित शर्मा और विराट कोहली की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने विशाखापटनम में वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। आखिरी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को 9 विकेट से हरा दिया ।
साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।
विज्ञापन
271 रन के टारगेट के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी पहली फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।