IPL 2026 : हैदराबाद पंजाब को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचा
hyderabad
7:33 AM, May 7, 2026
मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।


Share:
आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjab Kings को 33 रनों से मात दी। राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी।
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 3.3 ओवर में 54 रन जोड़कर पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों पर 38 रनों की तेज पारी खेली।
इसके बाद ईशान किशन और हैंरीच क्लासेन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। ईशान किशन ने 55 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 69 रनों की दमदार पारी खेली। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने पूरे मैच में कुल 17 छक्के लगाए और पंजाब के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
236 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। हालांकि कूपर कांनोली ने अकेले मोर्चा संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए और अंत तक संघर्ष करते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका।
पंजाब किंग्स की यह मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी हार रही, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।