Lakhimpur Kheri Breaking news : पतरासी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से जीजा-साले की मौत
lakhimpur kheri
3:44 PM, Aug 28, 2026
शारदा नगर थाना क्षेत्र के पतरासी के पास शुक्रवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। शारदा नगर थाना क्षेत्र के पतरासी के पास शुक्रवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिकुनिया से लखीमपुर आ रही बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।