Lakhimpur kheri news : निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप, सिख समाज में रोष
lakhimpur kheri
7:12 PM, Oct 9, 2026
सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को क्षतिग्रस्त कर जलाने और अवशेष शारदा नदी में बहाने का आरोप सामने आया है।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
-- लखीमपुर खीरी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को क्षतिग्रस्त कर जलाने और अवशेष शारदा नदी में बहाने का आरोप सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिख समुदाय में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
मामले के विरोध में सिख समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही होगी।