Lakhimpur kheri news : पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
lakhimpur kheri
11:52 PM, Oct 10, 2026
उत्तर निघासन रेंज की बैरिया बीट के मुन्नालाल पुरवा गांव में वन विभाग ने तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। उत्तर निघासन रेंज की बैरिया बीट के मुन्नालाल पुरवा गांव में वन विभाग ने तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया। तेंदुए की चहलकदमी से गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था। उसके पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ था। अब उसके पकड़े जाने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रामीणों को सतर्क रहने और वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।