Lakhimpur kheri news : बाल सुरक्षा को लेकर खीरी पुलिस की मासिक समन्वय बैठक
lakhimpur kheri
9:10 PM, Nov 28, 2026
आज रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी कक्ष में एसजेपीयू (SJPU) और एएचटी थाना की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
◆ बाल अपराध, बाल श्रम और बाल विवाह रोकने पर सख्ती, अधिकारियों ने ली शपथ
लखीमपुर खीरी। आज रिजर्व पुलिस लाइन के संगोष्ठी कक्ष में एसजेपीयू (SJPU) और एएचटी थाना की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सीडब्ल्यूसी, महिला कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, चाइल्डलाइन, जीआरपी और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति, पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर चर्चा की गई। अधिकारियों को पीड़ित बच्चों की सुरक्षा, समयबद्ध कार्रवाई और संबंधित मामलों में सीडब्ल्यूसी को सूचना देने के निर्देशों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
बैठक के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली।