Lakhimpur kheri news : चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटने के बाद पुलिस की छापेमारी, पतंग दुकानों से सामान जब्त
lakhimpur kheri
8:49 PM, Nov 23, 2026
चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटने की घटना के बाद सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। चाइनीज मांझे से सिपाही की गर्दन कटने की घटना के बाद सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई है। घटना के बाद सोमवार शाम पुलिस ने संकटा देवी-बक्सा मार्केट स्थित पतंग की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस पतंग, चरखी, मांझे समेत अन्य सामान उठाकर अपने साथ ले गई।
पुलिस की कार्रवाई से पतंग दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानों पर चाइनीज मांझा नहीं था, इसके बावजूद पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें बेवजह परेशान किया और दुकान से सामान जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि चाइनीज मांझे से पहले भी कई लोगों की गर्दन कटने तथा घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन उन घटनाओं के दौरान पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं दिखाई दी। अब सिपाही के घायल होने की घटना के बाद पुलिस ने पतंग दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार शाम संकटा देवी-बक्सा मार्केट क्षेत्र में हुई छापेमारी के दौरान दुकानों से पतंग, चरखी और मांझे समेत अन्य सामान जब्त किए जाने से दुकानदारों में असंतोष है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर बाजार में चर्चा तेज हो गई है।