Lakhimpur Kheri news : पलिया में शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन-भाईचारे का दिया संदेश
lakhimpur kheri
8:14 PM, Aug 26, 2026
ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पलिया कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
पलिया, लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पलिया कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से शुरू हुआ जुलूस प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रास्ते भर नातिया कलाम और धार्मिक नारों की सदाएं गूंजती रहीं। लोगों ने हरे परचम थामकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के अमन, भाईचारे और इंसानियत के संदेश को आम करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। अकीदतमंदों के लिए लंगर व तबर्रुक की व्यवस्था भी की गई।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए। एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार और थाना प्रभारी शिव बाबू सरोज पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग पर मुस्तैद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई।