Lakhimpur Kheri news : लूटकांड का पर्दाफाश: दो लुटेरे और जेवर खरीदने वाला सर्राफ गिरफ्तार
lakhimpur kheri
5:50 PM, Aug 26, 2026
मोहम्मदी पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो कथित लुटेरों और लूट का जेवर खरीदने वाले एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो कथित लुटेरों और लूट का जेवर खरीदने वाले एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, तमंचा-कारतूस, नकदी और लूटे गए सोने के जेवर बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग स्थित शंकरपुर राजा मोड़ के पास से रोहित गौतम, नितिन गौतम और सर्राफा व्यापारी लक्ष्मण गुप्ता को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से बिना नंबर की टीवीएस राइडर बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और ₹7,800 नकद मिले। सर्राफा व्यापारी के कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल व झाला भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।