Lakhimpur kheri news : तेंदुए के हमले में छह साल के मासूम की मौत
lakhimpur kheri
10:51 PM, Oct 14, 2026
सिंगाही क्षेत्र के नौरंगाबाद के टॉपर पुरवा में बुधवार शाम दर्दनाक घटना हुई।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। सिंगाही क्षेत्र के नौरंगाबाद के टॉपर पुरवा में बुधवार शाम दर्दनाक घटना हुई। छह वर्षीय नवजोत अपने पिता और भाई के साथ खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर खेत में ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मासूम की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव जंगल में बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन