Lakhimpur kheri news : लखीमपुर खीरी की सड़कों पर ओवरलोड गन्ना ट्रकों का आतंक
lakhimpur kheri
9:13 PM, Nov 28, 2026
जिले की सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक आम लोगों के लिए खतरा बनते नजर आ रहे हैं।


Share:
ऋषिकांत शर्मा (संवाददाता)
लखीमपुर खीरी। जिले की सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक आम लोगों के लिए खतरा बनते नजर आ रहे हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक गन्ना लादकर दौड़ रहे ये भारी-भरकम ट्रक सड़क सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
सड़कों पर ऊंचाई तक लदे गन्ने के ट्रकों को देखकर हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे ट्रक किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बावजूद इसके, इन पर प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है, जिससे पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी परिवहन विभाग, एआरटीओ और संबंधित पुलिस अधिकारियों की है, लेकिन जिले की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे इन ट्रकों को देखकर कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के बीच यह चिंता बनी हुई है कि आखिर इन ओवरलोड ट्रकों पर लगाम कब लगेगी। क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे, या फिर सड़कों पर चल रहे इन खतरनाक वाहनों के खिलाफ समय रहते ठोस कार्रवाई की जाएगी?