दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, तीन दर्जन घायल
delhi
6:33 PM, Jun 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से लगभग 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 दर्जन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।


Share:
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक होटल में लगी भीषण आग की चपेट में आने से लगभग 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 दर्जन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद हालात इतना बेकाबू हो गया कि मौके पर अफरा तफरी मच गया। कई लोग तो नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 3 दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी में फायर सेफ्टी के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दुख जताया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत होना बहुत ही दुखद है, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की मैं कामना करता हूं। पीएम मोदी ने साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50 हजार की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है ।