पेट्रोल शतक पार, डीजल शतक के करीब पहुंचा
delhi
1:21 PM, May 25, 2026
पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही आर्थिक संकट ने देश को पूरी तरह जा कर लिया है । आज एक बार फिर डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिला। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया।


Share:
शांतनु कुमार
पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही आर्थिक संकट ने देश को पूरी तरह जा कर लिया है । आज एक बार फिर डीजल-पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिला। पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया। इसी के साथ सोनभद्र में पेट्रोल शतक लगाते हुए ₹102.63 पहुँच गया जबकि डीजल ₹96.06 पर है, उम्मीद लगाई जा रही है कि डीजल भी जल्द अपना शतक पूरा करेगा।वैश्विक संकट का हवाला देकर प्रधानमंत्री मोदी ने देश वासियों से अपील की थी कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इश्तेमाल करें। जिसके बाद कई जनप्रतिनिधि टोटो और बस की सवारी करते देखे गए लेकिन लोग इसे सिम्बोलिक तौर पर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील सिर्फ आम जनता के लिए है। यदि वैश्विक संकट है तो उन्हें सबसे पहले जनप्रतिनिधियों के खर्चों में कटौती करने की अपील करनी चाहिए । लोगों का कहना है कि जिस तरह से 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढे हैं जिससे अन्य सामानों में भी इजाफा हुआ है, उसकी मार तो सिर्फ आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों को आटा, चावल, दाल, मसाला व सब्जी का दाम भी नहीं पता होता तो उन पर महंगाई का क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि वैश्विक संकट चुनाव के वक्त भी था लेकिन उस समय जनप्रतिनिधि भारत के आर्थिक नीति का गुणगान कर रहे थे लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आया उसी के साथ वैश्विक संकट भी आ गया। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी और इजाफा हो सकता है।