कोलकाता में राजनीति गरमाई, ममता बनर्जी के समर्थन देते ही कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार
kolkata
9:46 PM, Sep 18, 2026
ममता बनर्जी के गुट ने नंदीग्राम उपचुनाव में संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन संचिता ने बंगाल के मुख्यमंंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन वापस ले लिया।


Share:
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला। चर्चित विधानसभा सीट नंदीग्राम में उपचुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यह गिरफ्तारी ममता बनर्जी द्वारा उन्हें समर्थन देने के महज कुछ ही घंटों बाद हुई है।
आपको बता दें कि ममता बनर्जी के गुट ने नंदीग्राम उपचुनाव में संचिता प्रधान डे को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन संचिता ने बंगाल के मुख्यमंंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद नामांकन वापस ले लिया। चूंकि ममता के पास नंदीग्राम से नया उम्मीदवार उतारने का विकल्प नहीं बचा था इसलिए ममता बनर्जी ने प्रेस काँफ्रेंस कर कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा कर दी। और फिर समर्थन देने के कुछ देर बाद कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलन प्रधान प्रचार कर रहे थे, उसी समय पुलिस गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।