CBSE के नये चेयरमैन होंगे प्रशांत सीताराम लोखंडे
delhi
11:59 PM, Jun 2, 2026
CBSE में 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को लेकर चल रहे विवाद को रोकने के लिए सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता दोनों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है।


Share:
CBSE में 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) को लेकर चल रहे विवाद को रोकने के लिए सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता दोनों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया है। साथ ही सरकार ने न सिर्फ दोनों शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया है, बल्कि इस पूरे मामले की एक उच्च स्तरीय जांच समिति का भी गठन कर दिया है।
अब केंद्र सरकार ने 2001 बैच के अनुभवी आईएएस अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है।
आपको बता दें कि इस साल सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की लगभग 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) व्यवस्था और एक निजी कंपनी 'कोएम्प्ट एडुटेक' (Coempt EduTeck) के साथ नया सिस्टम लागू किया था। लेकिन परिणाम आते ही छात्रों ने कॉपियों की चेकिंग में भारी गड़बड़ी के आरोप लगाए। छात्रों का दावा था कि सही उत्तरों और बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) को गलत मार्क किया गया था तथा कई पन्ने बिना जांचे ही छोड़ दिए गए थे।
विज्ञापन