राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का बड़ा राजनीतिक ऐलान, आम आदमी पार्टी छोड़ी
delhi
5:31 PM, Apr 24, 2026
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वह आम आदमी पार्टी से अलग हो रहे हैं।


Share:
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा राजनीतिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वह आम आदमी पार्टी से अलग हो रहे हैं।
राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है, जिन उद्देश्यों के साथ इसकी स्थापना हुई थी, वे अब दिखाई नहीं देते।
उन्होंने आगे जानकारी दी कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने मिलकर एक अहम फैसला लिया है। उनके अनुसार, संविधान के प्रावधानों का पालन करते हुए वे सभी सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि इस कदम के समर्थन में आवश्यक संख्या से अधिक सांसद उनके साथ हैं और सभी के हस्ताक्षर लिए जा चुके हैं। यह दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया गया है।
बताया गया कि जिन सांसदों के नाम इस सूची में शामिल हैं, उनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।