टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित, ड्राइवर समेत दो लोग घायल
mumbai
10:39 PM, Oct 18, 2026
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


Share:
० मुंबई के जुहू में वारदात से मचा हड़कंप
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अभिनेता फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाया। घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वारदात जुहू स्थित पुष्पा पार्क के आसपास हुई। शुरुआती खबरों में तीन संदिग्धों के बाइक से पहुंचने और कार पर कई राउंड गोलियां चलाने की बात कही गई है। हालांकि, फायरिंग कितने राउंड हुई यह साफ नहीं है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाए जाने की खबर है।
विज्ञापन
घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
फिलहाल हमले का वास्तविक मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है।