Shahjahanpur news : नाली की समस्या बताने पर युवती ने प्रधान पर लगाए अभद्रता व धमकी के आरोप
shahjahanpur
6:02 PM, Aug 22, 2026
ग्राम टाह खुर्द कला निवासी प्राची पुत्री रामऔतार शर्मा ने ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर अभद्रता, अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं।


Ai जेनरेटेड फोटो
Share:
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। ग्राम टाह खुर्द कला निवासी प्राची पुत्री रामऔतार शर्मा ने ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर अभद्रता, अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती ने 22 अगस्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के सामने बनी नाली संकरी होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है।
युवती के अनुसार उसने ग्राम प्रधान से नाली चौड़ी कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया था। आरोप है कि इस दौरान प्रधान ने कथित रूप से उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधान ने उसे धमकाते हुए अपमानजनक शब्द कहे।
प्राची ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मौके पर नाली की स्थिति का निरीक्षण करने तथा आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घर के सामने जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
प्रधान ने आरोपों को बताया गलत
वहीं, ग्राम प्रधान ने फोन पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उन्होंने युवती के साथ न तो अभद्रता की और न ही किसी प्रकार की धमकी दी। प्रधान ने शिकायत में लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें गलत बताया है।