Shahjahanpur news : खेत पर कब्जे का आरोप, 40 हजार रुपये के ठेके की रकम अटकी
shahjahanpur
8:42 PM, Oct 4, 2026
रघुनाथपुर गांव निवासी एक युवती ने अपने चाचा पर जमीन पर कब्जा करने और खेत के ठेके की करीब 40 हजार रुपये की रकम नहीं देने का आरोप लगाया है।


Ai generated photo
Share:
राहुल शुक्ला ब्यूरो
खुटार, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी एक युवती ने अपने चाचा पर जमीन पर कब्जा करने और खेत के ठेके की करीब 40 हजार रुपये की रकम नहीं देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि जमीन और रुपये को लेकर विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा जान से मारने की धमकी दी जाती है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में नेहा देवी पुत्री स्वर्गीय अनिल कुमार निवासी रघुनाथपुर, पोस्ट पिपरिया कप्तान ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह खेती के जरिए अपना जीवनयापन करती है। आरोप है कि उसके चाचा प्रदीप ने उसकी भूमि पर कब्जा कर रखा है। साथ ही खेत के ठेके की करीब 40 हजार रुपये की रकम भी अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, जब उसने अपनी जमीन और बकाया रकम को लेकर चाचा से बात की तो कथित रूप से उसके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने फोन पर हुई कथित गाली-गलौज और धमकी की रिकॉर्डिंग अपने पास होने की बात भी तहरीर में कही है।
तहरीर में घटना की तारीख 15 जून 2026 बताई गई है। पीड़िता ने चार अक्टूबर को थाना खुटार पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।