Shahjahanpur news : खेत के किनारे रस्सी के फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप
shahjahanpur
11:01 AM, Aug 29, 2026
खुटार थाना क्षेत्र के गांव रुजहा खुर्द में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत के किनारे खडे पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला।


Share:
राहुल शुक्ला ब्यूरो
-- सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके पर जुटी भारी भीड़; युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस
खुटार, शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के गांव रुजहा खुर्द में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत के किनारे खडे पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शव देखते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मामले की जांच जारी है।