Shahjahanpur News : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैरों में लगी गोली
shahjahanpur
12:14 PM, Apr 17, 2026
यूपी में “ऑपरेशन लंगड़ा” लगातार जारी है। इसी क्रम में शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है।


Share:
यूपी पुलिस का बदमाशों के खिलाफ चल रहा “ऑपरेशन लंगड़ा” लगातार जारी है। इसी क्रम में शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान वाहिद और फत्ते के रूप में हुई है। इनके पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पर पशु चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, एक तीसरे बदमाश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, तिलहर थाना पुलिस देर रात करीब 1 बजे निगोही रोड स्थित बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
घायल बदमाशों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है।