Shahjahanpur news : सुरक्षा के कड़े पहरे में शाहजहांपुर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विश्वविद्यालय के लिए रवाना
shahjahanpur
4:47 PM, Nov 3, 2026
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचीं।


Share:
राहुल शुक्ला ब्यूरो
--- हेलीकॉप्टर से रिलायंस हेलीपैड पर उतरीं राज्यपाल, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजामशाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचीं। उनका हेलीकॉप्टर रिलायंस हेलीपैड पर उतरा। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहनों के काफिले के साथ स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुईं।राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। हेलीपैड से लेकर विश्वविद्यालय तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन