Singrauli News : एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा सीएसआर पहल के तहत जिला 22वीं एथलेटिक्स मीट को मिला प्रोत्साहन
singrauli
10:05 PM, Apr 17, 2026
सिंगरौली जिले में आयोजित 22वीं जिला एथलेटिक्स मीट में खेल प्रतिभा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला।


Share:
सिंगरौली जिले में आयोजित 22वीं जिला एथलेटिक्स मीट में खेल प्रतिभा का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला। जिला एथलेटिक एसोसिएशन, सिंगरौली द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 22 स्कूलों के कुल 390 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एनटीपीसी विंध्याचल ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत इस आयोजन को प्रायोजित कर खेल और युवा विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रतियोगिता में 85 ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें दौड़, कूद और थ्रो इवेंट शामिल रहे। ये प्रतियोगिताएं चार आयु वर्गों—अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18 और अंडर 20 में संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे। उनके साथ रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) एवं प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
यह वार्षिक एथलेटिक्स मीट खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो रही है, जहां विजेता खिलाड़ी अगस्त 2026 में जबलपुर में आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स मीट में सिंगरौली का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद उन्हें नेशनल इंटर-डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।
यह पहल एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने और मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।