Sonbhadra News : चोपन रेलवे ग्राउंड पर होगा 10 ओवर का नॉकआउट मैच, तैयारी पूरी
sonbhadra
8:34 PM, May 17, 2026
एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पिछले लगभग दो महीनों से लगातार चल रही हैं और आयोजन समिति के अनुसार करीब 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Share:
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन में जल्द ही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है । जिसे लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। एस.सी./एस.टी. रेलवे यूनियन के तत्वावधान में 20 मई से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पिछले लगभग दो महीनों से लगातार चल रही हैं और आयोजन समिति के अनुसार करीब 90 प्रतिशत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, टीम कप्तानों और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट फोर बाउंड्री प्रारूप में खेला जाएगा और सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे। प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा, जिससे दर्शकों को रोमांचक और तेज क्रिकेट देखने को मिलेगा। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने समयबद्ध तरीके से प्रतियोगिता कराने की योजना बनाई है। समिति के सदस्यों ने पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ आयोजन कराने की बात कही है। सहमति के आधार पर यह भी तय किया गया है कि टीमों की टाई सीट के अनुसार एस.सी./एस.टी. टीम चौथा सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी, ताकि टूर्नामेंट लंबा न खिंचे और सभी मुकाबले सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकें।
विज्ञापन
आयोजकों में सचिव मनीष कुमार, अध्यक्ष एस. के. भारती और टूर्नामेंट मीडिया प्रभारी शाकिब खान ने बताया कि उद्घाटन मैच भव्य तरीके से कराया जाएगा, जिसमें ऑफिसर टीम मैदान में उतर सकती है। टूर्नामेंट में ऑफिसर टीम, आर.पी.एफ. टीम, सोनांचल बार एसोसिएशन ओबरा, गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज टीचर टीम, चोपन पत्रकार टीम, रेलवे सुपरवाइजर टीम, नगर पंचायत टीम, उद्योग व्यापार मंडल टीम, चोपन थाना टीम, ट्रांसपोर्टर टीम, एसबीआई बैंक टीम तथा एस.सी./एस.टी. टीम हिस्सा लेगी।