Sonbhadra News : देश की राजधानी जा रही थी गांजे की खेप, 1 करोड़ 10 लाख का गांजा बरामद
sonbhadra
2:27 PM, Sep 14, 2026
अभियुक्तों के अनुसार बरामद गांजा दिल्ली में दिया जाना था। तस्करी से जुड़े व्यक्ति आपस में मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहते हैं।


Share:
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र । ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस व एसओजी को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1 करोड़ 10 लाख का गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के मुताबिक वे दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में रहकर उनके लिए गांजा लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि दिल्ली में रहने वाले ही गांजा खरीदने के लिए पैसा उपलब्ध कराए थे, जिसे लेकर वे ओडिशा के सुंदरगढ़ क्षेत्र में गए थे। जहाँ उनकी मुलाकात एक व्यक्ति निवासी जनपद कालाहांडी, ओडिशा से हुई, जिसके माध्यम से गांजा वाहन में लोड कराया गया। गांजा को वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त केबिन में छिपाकर ओडिशा से सोनभद्र होते हुए दिल्ली ले जाया जा रहा था।
अभियुक्तों के अनुसार बरामद गांजा दिल्ली में दिया जाना था। तस्करी से जुड़े व्यक्ति आपस में मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देश की राजधानी में यह गांजा की खेप कहाँ खपने वाली थी।
गिरफ्तार अभियुक्त -
1. बिरेस पुत्र होराम, निवासी ग्राम अधरमई, थाना ओसांवा, बदायूं (45 वर्ष)
2. गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम नियारी, थाना ओसांवा, बदायूं (25 वर्ष)
बरामदगी -
220 KG गांजा ( अनुमानित कीमत ₹1.10 करोड़), EICHER वाहन DL 1LY6546 (₹10 लाख), 02 मोबाइल, ₹4000 नकद - कुल ₹1.20 करोड़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज