Sonbhadra News : सोनभद्र में गरजे अजय राय, बोले - भगवा वस्त्र पहन प्रदेश में घूम रहा एक ढोंगी बाबा
sonbhadra
9:31 AM, Jan 31, 2026
गुरुवार को सोनभद्र के रामगढ़ स्थित मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस प्रदेश......


Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । गुरुवार को सोनभद्र के रामगढ़ स्थित मंडी समिति मैदान में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद एवं जनसभा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से संबोधन और बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूजीसी (UGC), एसआईआर (SIR), प्रयागराज शंकराचार्य प्रकरण, वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्य, कानून व्यवस्था और सोनभद्र के खनन हादसे जैसे मुद्दों पर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र व संविधान पर सीधा प्रहार किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
सोनभद्र में जो भी विकास दिखता है सब कांग्रेस की देन -
उन्होंने आरोप लगाया कि "सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहद खराब है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सोनभद्र में जो भी विकास दिखता है वो सब कांग्रेस की देन है भाजपा सरकार में कोई नया उद्योग नहीं लग सका है, यहीं कारण है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अब यह सब नहीं चलेगा। सोनभद्र को तानाशाहों की जागीर नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। यूपी में अब अन्याय को पनपने नहीं दिया जाएगा।"
भगवा वस्त्र पहनकर प्रदेश में घूम है एक ढोंगी बाबा -
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वानंद सरस्वती की आलोचना से नाराजजी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खुले मंच से तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवा वस्त्र पहन कर एक ढोंगी बाबा घूम रहा है, जिसने प्रदेश की जनता को हिंदुत्व नाम पर बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
यूजीसी के नाम पर बंटवारे का आरोप -