Sonbhadra News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
sonbhadra
10:47 PM, Oct 14, 2026
तभी डाला बारी ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया वही बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया ।


Share:
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम रेणुकूट निवासी राजकुमार भास्कर(20) पुत्र दीनानाथ बाइक पर सवार होकर चोपन से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे तभी डाला बारी ओवर ब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए फरार हो गया वही बाइक सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना डाला पुलिस व डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को डायल 112 नम्बर पुलिस वाहन से चोपन अस्पताल भेजवाया दिया।