Sonbhadra News : ब्लॉक प्रमुख नगवां ने फीता काटकर किया आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा के किया शुभारंभ
sonbhadra
3:57 PM, Aug 29, 2026
आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का आज ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला एवं कंपनी के वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाठक ने फीता काटकर.......


फीता काटकर आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह व अन्य......
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आईआईएफएल फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का आज ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह, प्रधान संघ के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला एवं कंपनी के वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाठक ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य उदघाटन किया।
देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, 3000+ शाखाएं -
इस अवसर पर वाराणसी क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाठक ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है, जो पूरे देश में लगभग 3000+ शाखाओं के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आईआईएफएल बाजार में सबसे कम ब्याज दर पर आपके सोने के बदले अधिकतम लोन उपलब्ध कराता है और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करता है। उन्होंने बताया कि सोनभद्र क्षेत्र के लोगों को इस गोल्ड लोन शाखा के माध्यम से उचित दरों पर गोल्ड लोन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य -
क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस शाखा के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना कंपनी का मुख्य उद्देश्य रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से आर्थिक मदद ले सकें साथ ही इस शाखा से व्यावसायिक लोन भी मिलेगा।
ये रहे मौजूद -
इस मौके पर विनोद यादव, हरिदत्त पांडेय, अधिवक्ता अनूप पांडेय, जीनत, केशरीनंदन पाठक समेत कंपनी के अन्य अधिकारी व गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।