Sonbhadra news : श्रीकृष्ण-राधा के रूप में बच्चों ने मोहा मन
sonbhadra
10:40 AM, Sep 5, 2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विकास नगर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


Share:
राजेश पाठक (संवाददाता)
सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विकास नगर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा, लक्ष्मी और नारायण के मनमोहक रूप धारण कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्म के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि जन्माष्टमी केवल उत्सव नहीं, बल्कि अज्ञानता, अहंकार और पांच विकारों से मुक्ति लेकर आत्मिक जागृति की ओर बढ़ने का पर्व है। ईश्वरीय ज्ञान, सकारात्मक चिंतन और योग साधना के माध्यम से जीवन में शांति एवं सद्भाव स्थापित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
बच्चों की मनमोहक नृत्य-नाटिकाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।