Sonbhadra News : आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर भड़के सीएमओ, 14 सीएचओ को नोटिस जारी
sonbhadra
12:45 PM, Mar 13, 2026
भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत है। इसके तहत गरीब परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार करा सकते हैं। योजना शुरू हुए आठ वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन अभी तक गति.....


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार रॉय......
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत है। इसके तहत गरीब परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार करा सकते हैं। योजना शुरू हुए आठ वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन अभी तक गति नहीं पकड़ रही है। जिले में अब तक 14 प्रतिशत परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने में धीमी प्रगति पर सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार राय ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी।
अब तक 30637 परिवारों का नहीं बन पाया आयुष्मान कार्ड -
बताते चलें कि जिले में 15 जनवरी से 15 अप्रैल तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है लेकिन तमाम प्रयासों और विशेष अभियान के बाद भी 30637 परिवारों ऐसे हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। वहीं 2,88,912 लाभार्थी ऐसे हैं जो अब तक इस योजना के लाभ से वंचित हैं। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को निर्धारित लक्ष्य दिया गया है लेकिन कई ब्लॉकों में लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि काफी कम पाई गई है, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लक्ष्य के मुकाबले कार्ड बनाने की प्रगति बेहद कम पाए जाने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए 14 सीएचओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।
इन्हें जारी किया गया नोटिस -
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचओ बभनी ब्लॉक की प्रीति कुमारी, प्रतिभा, चतरा ब्लाक की पूजा सिंह, चोपन ब्लॉक की शशिलता व संयुक्ता, दुद्धी ब्लॉक की बिनीता व सुषमा, म्योरपुर ब्लॉक की सावित्री व मोनिका मंडल, घोरावल ब्लॉक के संजय कुमार व अविनाश शर्मा, नगवां ब्लॉक के सतेंद्र कुमार, राबर्ट्सगंज बलक की नीतू रानी शाक्य तथा सरिता देवी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
क्या बोले जिम्मेदार -