Sonbhadra News : खड़गे के अपमान से भड़की कांग्रेस, असम सीएम का किया पुतला दहन
sonbhadra
2:09 PM, Apr 10, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में नगर के.......


असम के सीएम हेमंता विश्वशर्मा का पुतला दहन करते कांग्रेसी.....
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री द्वारा अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में नगर के बढ़ौली चौक पर पुतला दहन कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया साथ ही सीएम हेमंता विश्वशर्मा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने आरोप लगाया कि "मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जो एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि "एक मुख्यमंत्री संविधान की शपथ लेकर पद ग्रहण करता है और उससे अपेक्षा की जाती है कि वह सभी के प्रति मर्यादित भाषा और आचरण रखे लेकिन सत्ता के अहंकार में असम के मुख्यमंत्री ने अपनी गरिमा खो दी है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है, जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की।"
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, कन्हैया पांडेय, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय, अमरेश देव पांडेय, लल्लू राम पांडेय, मृदुल मिश्रा, रोहिल मिश्रा, ओमप्रकाश रावत, दयाशंकर पांडे, आशीष सिंह, स्वतंत्र साहनी, प्रांजल श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार चौबे, शंकर लाल भारती, विशिष्ट चौबे, ददन प्रसाद, अनीता गोंड, रोजनी खान, पंकज मिश्रा, राहुल सिंह पटेल, गुलाब तिवारी, दयाराम प्रजापति, ऋषिराज कुमार और सुनील कुमार मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।