Sonbhadra News : सोननभद्र के फुटबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों का मंडलीय चयन, चयनित खिलाड़ी विंध्याचल मंडल में दिखाएंगे प्रतिभा
sonbhadra
5:01 PM, Oct 19, 2026
चयनित खिलाड़ी फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रमशः 19 और 21 अक्टूबर को विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


Share:
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम रावर्ट्सगंज में 19 अक्टूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर के निर्देश पर पुरुष फुटबॉल और क्रिकेट खिलाड़ियों का मंडलीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें चयनित खिलाड़ी विंध्याचल मंडल की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
फुटबॉल के लिए सत्यम राय, आकाश, मेहताब अली, विकास यादव और नागेंद्र का चयन किया गया। वहीं क्रिकेट में आदित्य गौतम, विक्रम सिंह, अमन कुमार, प्रदीप चौबे, दर्शील कुमार, शिवांश राय, प्रियांशु कुशवाहा, अनुष्मत मिश्रा, आयुष दुबे और आयुष वर्मा का चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ी फुटबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रमशः 19 और 21 अक्टूबर को विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर फुटबॉल सचिव मो. नूरुलदीन, पंकज ओझा, जगदीश कुमार रावत, जगवन्नी तथा क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।