Sonbhadra News : बाइक से आए बेखौफ चोर और चंद मिनट में उड़ा ले गए अपाचे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
sonbhadra
5:38 PM, Mar 23, 2026
शहर के न्यू कॉलोनी के एक घर से चोरों ने घर के बरामदे में खड़ी एक आबकारी कर्मचारी की बाइक चोरी कर ले गए। बाइक चोरी करने आए चार चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच जांच....


वारदात की जानकारी लेती पुलिस.....
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शहर के न्यू कॉलोनी के एक घर से चोरों ने घर के बरामदे में खड़ी एक आबकारी कर्मचारी की बाइक चोरी कर ले गए। बाइक चोरी करने आए चार चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं पिकेट से महज चंद मीटर की दूरी पर ही चोरी की घटना ने पुलिस की संजीदगी और गस्त पर सवाल खड़ा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनभद्र में तैनात आबकारी विभाग में बतौर बाबू कार्यरत अविनाश चंद्र न्यू कॉलोनी स्थित किशोर सिंह के घर में किराए पर रहते हैं। प्रतिदिन की भांति बीती रात ड्यूटी से आने के बाद अविनाश अपनी सफेद रंग की अपाचे बाइक बरामदे में खड़ी कर सोने चले गए और आज सुबह जब कार्यालय जाने के लिए बाहर निकले तो बाइक नदारद पाकर भौचक्के रह गए। इसके पश्चात जब उन्होंने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने घर पर लगे सीसीटीवी को खंगाला तो देर रात 1.08 मिनट पर एक बाइक से चार युवक आते दिखे, जो सीधे बरामदे तक पहुंचे और बाइक का लॉक तोड़ 10 मिनट के भीतर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बाइक बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।