Sonbhadra News : दो दिवसीय सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
sonbhadra
7:58 PM, May 23, 2026
सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का उद्घाटन आज शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में उत्साह एवं खेल भावना के साथ शुरू हुआ


Share:
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र । सोनभद्र जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय “सोनभद्र बैडमिंटन लीग टीम चैंपियनशिप 2026” का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को शिवाजी मिनी स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में उत्साह एवं खेल भावना के साथ शुरू हुआ। यह प्रतियोगिता 23 एवं 24 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल, रेणुकूट, शक्तिनगर, अनपरा एवं अन्य क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहम्मद शमीम अहमद, जिला क्रीड़ा अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कुल 07 टीमों ने भाग लिया। जिनके खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत रहा —
1. The Uniform Express Team
कृतार्थ शुक्ला, अभ्युदय नारायण, युवराज, प्रशांत यादव, रीशू, राकेश शुक्ला, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संदीप सिंह चंदेल, श्याम द्विवेदी।
2. Shuttlers Team
आशुतोष, यश, दीपक कुमार शर्मा, अनमोल कुमार सिंह, रोहन, ई. प्रशांत यादव, गोपालजी यादव, रविश चंद।
3. MR Institute of Fire & Safety Engineering with Kamakhya Sports Shop Team
विशेष, शुभम केशरी, मयंक यादव, नितिन पाठक, अतुल पाठक, रवि शेखर सिंह, जय सिंह यादव, सुजीत कुमार।
4. Chandra Maruti Service & Workshop Team
ऋतिक सेठ, आयुष पटेल, शुभम जायसवाल, दीपेश कन्नौजिया, इन्दु प्रकाश, प्रभाकर, दिनेश सिंह।