Sonbhadra News : मौत बांट रहे अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की नाकामी से फिर गई एक महिला की जान
sonbhadra
8:17 PM, Jun 4, 2026
जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ढीली पकड़ आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बिना मानक, बिना विशेषज्ञ चिकित्सक और बिना आवश्यक संसाधनों के चल रहे अस्पताल लगातार मरीजो.....


महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर लगी भीड़ और जांच करती पुलिस टीम.....
Share:
आनन्द कुमार चौबे/जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ढीली पकड़ आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बिना मानक, बिना विशेषज्ञ चिकित्सक और बिना आवश्यक संसाधनों के चल रहे अस्पताल लगातार मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। ताजा मामला चौकी सुकृत क्षेत्र के ग्राम बट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के समीप संचालित शिव शांति चिकित्सालय का है, जहां उपचार के दौरान एक महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम नेवारी थाना जुगैल निवासी 45 वर्षीय सीता देवी पत्नी सफेद को चक्कर आने की शिकायत थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए शिव शांति चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कथित चिकित्सक ने बिना समुचित जांच और विशेषज्ञ परामर्श के महिला को ग्लूकोज चढ़ाया और इंजेक्शन लगाया। परिजनों का कहना है कि दवा और इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस और बाद में चौकी प्रभारी सुकृत मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन