Sonbhadra News : शहीदी दिवस पर याद किए गए अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु
sonbhadra
11:23 PM, Mar 23, 2026
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहीद दिवस पर जन चेतना संस्थान द्वारा आयोजित 'शहीदों को नमन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा आयोजन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस दौरान नगर के स्वर्ण.....


Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहीद दिवस पर जन चेतना संस्थान द्वारा आयोजित 'शहीदों को नमन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा आयोजन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस दौरान नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर जहां 551 दीप जलाकर शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं दूसरी ओर शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बने युवकों को जब प्रतीकात्मक फांसी दी गई तो वहां मौजूद सभी की आँखें नम हो गई।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा से बढ़ौली चौराहा तक भव्य पदयात्रा के साथ हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इस दौरान बेड़ियों में लिपटे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के वेश में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वतंत्रता सेनानियों का स्वागत किया। वहीं नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव बने युवकों को जब प्रतीकात्मक फांसी दी गई तो वहां मौजूद सभी की आँखें नम हो गई। इसके पश्चात शहीदों के चित्र के आगे 551 दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एक दिन पूर्व आयोजित सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में अजीत सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह, कृतपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगकीरत सिंह, बलकार सिंह, राजेश द्विवेदी, संदीप सिंह, विजय जैन, राजेश गुप्ता, कौशल शर्मा, राजाराम दुबे, देवानंद पाठक, राकेश चौधरी, वकील खान, बी0एन0 सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, भीम सिंह, क्रांति सिंह, सुनील सिंह, अनुज सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा राम बौद्ध शिक्षण संस्थान, मानपुर के बच्चों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।